Madhya Pradesh

किसानों के लिए बड़ी राहत: भू-अर्जन मुआवजा 4 गुना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Share

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को भू-अर्जन के बदले 4 गुना मुआवजा मिलने के मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भू-अर्जन मुआवजे को चार गुना कर किसानों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बना रही है, जिससे किसानों के पास अधिक राशि आने पर उन्हें नई जमीन खरीदने में आसानी होगी। सीएम ने यह भी कहा कि इस फैसले से भू-अर्जन से जुड़े मामलों के निराकरण में तेजी आएगी और सिंचाई परियोजनाओं, सड़क, पुल, रेलवे तथा बांध निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य भी तेज गति से पूरे हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत हर साल करीब 20 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भूमि देने वाले किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button