Madhya Pradesh

शहर में जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप

Share

शहर में बढ़ते जल संकट को लेकर कांग्रेस ने “हल्ला बोल, पोल खोल” अभियान के तहत सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और मध्यप्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोती तबेला चौराहा और छत्रीबाग पर मटका फोड़कर नगर निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर निगम पूरे महीने का पानी बिल वसूल रहा है, लेकिन पानी केवल कुछ ही दिनों के लिए मिल रहा है, साथ ही कई इलाकों में नर्मदा पाइपलाइन का पानी नहीं पहुंच रहा जिससे लोग टैंकरों पर निर्भर हैं। प्रदर्शन में यह भी कहा गया कि भगीरथपुरा, सुदामा नगर, मूसाखेड़ी, बाणगंगा और चंदन नगर जैसे क्षेत्रों में गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम के टैंकर आम जनता की बजाय होटलों और निर्माण कार्यों में उपयोग किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल संकट और गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम का उग्र घेराव किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button