देवभोग में एनडीआरएफ का प्रशिक्षण शिविर: छात्रों को आपदा प्रबंधन और बचाव के जरूरी कौशल सिखाए गए

भुवनेश्वर से आई एनडीआरएफ की 3 बटालियन टीम ने देवभोग और जामगांव हाईस्कूल में एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्रों, स्थानीय स्वयंसेवकों और समाजसेवियों को आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण दिया। सबइंस्पेक्टर वी.के. मीणा के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनर्स ने प्राथमिक उपचार, सीपीआर, गला घुटने की स्थिति में बचाव, रक्तस्राव नियंत्रण, सांप काटने पर प्राथमिक उपचार, तथा बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं में सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान कैडेट्स को व्यावहारिक डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण देकर वास्तविक परिस्थितियों में बचाव कार्य करने की बारीकियां सिखाई गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें आपात स्थिति में सही निर्णय लेने और दूसरों की मदद करने में सक्षम बनाना है। एनडीआरएफ टीम ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के पांचों ब्लॉकों के संभावित आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 25 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे।







