Chhattisgarh
कल्याणपुर में उल्टा रुख अवैध शराब रोकने के लिए ग्रामीणों ने की शासकीय दुकान खोलने की मांग

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम कल्याणपुर में ग्रामीणों ने एक अनोखा कदम उठाते हुए अपने गांव में शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग की है। जहां एक ओर प्रदेशभर में शराब दुकानों का विरोध होता है, वहीं यहां के लोग अवैध शराब कारोबार से परेशान होकर इसका समाधान सरकारी दुकान को मान रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है और शिकायतों के बावजूद प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता तक सीमित रही है।







