ChhattisgarhCrime

विवाद के बाद प्रेमिका ने प्रेमी के घर लगाईं फांसी

Share

रायपुर। टिकरापारा थाने के संतोषी नगर इलाके में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका की पहचान 19 वर्षीय कविता दास के रूप में हुई है। युवती रविवार रात अपने प्रेमी के घर मिलने गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, इसके बाद युवती ने उसी के घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि युवती शादी के लिए दबाव बनाने से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button