ChhattisgarhMiscellaneous

कबाड़ी दुकान में भीषण आग

Share

मुंगेली। लोरमी में झझुपुरी रोड स्थित कबाड़ी दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया। इससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, शहर के रिहायशी इलाके में स्थित कबाड़ी दुकान में आग लग गई। एसडीएम और तहसील कार्यालय नजदीक है। इससे यहाँ रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाले लोगों ने कहा कि आग लगने पर फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन नंबरों पर फोन लगाया, लेकिन घंटों तक किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वहीँ के लोगों ने आग बुझाने का बीड़ा उठाया। कोई हैंडपंप से तो कोई अपने घरों के नलों से बाल्टियां भरकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। पूरी रात लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button