ChhattisgarhRegion

रेलवे समपार फाटक भैसबोङ गेट स्थायी रूप से बंद

Share

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल अंतर्गत मुंबई-हावडा मुख्य मार्ग पर दगौरी-बिल्हा स्टेशनों के मध्य किमी-736/3-5 में समपार फाटक संख्या-374 (भैसबोड गेट) स्थित है. जहाँ समपार फाटक संख्या-374 के नजदीक आर यू. बी. (रोड अंडर ब्रिज) का निर्माण पूर्ण हो चुका है एवं आमजनों के आवागमन के लिए 28.03.2026 से चालू कर दिया गया है साथ हीं, समपार फाटक सं.-374 (भैसबोङ गेट) को स्थायी रूप से बंद करने की पीसीई स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है। अत: किमी.-736/3-5 में स्थित समपार फाटक संख्या-374 (भैसबोङ गेट) को स्थायी रूप से बंद किया गया हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button