ChhattisgarhCrimeUncategorized
निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से तीन घायल

कोरबा। कपाटमुडा रोड में निर्माणधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से घर में सो रहे पति-पत्नी और बच्चा दब गए। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घर में रखे बाइक और सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।
बीती रात कुसमुंडा थाने के प्रेम नगर के कपाटमुडा रोड में निर्माणधीन तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर पड़ोस के अजय धनवार के घर पर जा गिरी।
जानकारी के मुताबिक, संतोष वर्मा द्वारा बनवाए जा रहे मकान की दीवार गिरने से अजय धनवार, उनकी पत्नी और उनका छोटा बच्चा घर के अंदर सो रहे थे। हादसे में मलबे में दब गए। उन्हें लोगो की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। इससे घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है।



