जमीन विवाद में रिश्तेदारों ने की वृद्धा की हत्या, जेल दाखिल

बलरामपुर। ग्राम सिधमा में जमीन विवाद पर रिश्तेदारों ने वृद्धा पर हमला कर दिया था। जहाँ वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल आधा दर्जन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। इस घटना बरियो पुलिस चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कुलन ने बरियो पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 अप्रैल को बेटा और बहू के साथ घर के समीप बाड़ी में लगाए मूंगफली फसल की निदाई गुड़ाई के लिए गए थे। पत्नी राजी बाई और नातिन पायल घर में थी। शाम 5 बजे नातिन ने बताया कि दादी के साथ मारपीट कर रहे है। इस पर कुलन तत्काल बेटा और बहू के साथ घर पहुंचे। उन्होंने देखा संजय, उसकी पत्नी परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो, राजकुमारी उर्फ जुईया, उसका पति चैतू और फुलकुंवर सभी लोग जमीन हिस्सा बंटवारे को लेकर मारपीट कर रहे थे। परिजनों ने बीच बचाव कर छुड़ाया इसके बाद सभी मौके से भाग निकले, 16 अप्रैल को बेटे अमृत ने बताया कि मां की तबीयत बिगड़ गई है । जब वो लोग घर पहुंचे तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में शामिल ग्राम सिधमा निवासी संजय मानिकपुरी आ. रामभरोस मानिकपुरी 31, परमेश्वरी उर्फ पनेसरी पति संजय मानिकपुरी 28, भेलवाडीह निवासी सरस्वती उर्फ बुधो पति सियाराम 40, रजपुरी निवासी राजकुमारी उर्फ जुईया पति चैतू मानिकपुरी 45, चैतू मानिकपुरी आ.स्व. सुधीर मानिकपुरी 45 और ग्राम कोट गहना निवासी फुलकुंवर पति मोहन मानिकपुरी 50 को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।







