ChhattisgarhCrimeMiscellaneous

3 खाद बीज दुकानों में गड़बड़ी पर कारण बताओ नोटिस

Share

मुंगेली। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के किसानों को उच्च गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित टीम द्वारा विभिन्न कृषि केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कैलाश ट्रेडर्स मुंगेली, जय भवानी ट्रेडर्स धरमपुरा एवं शिव कृषि केंद्र धरमपुरा में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि कृषकों को निर्धारित दर पर ही रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराएं तथा उर्वरक के साथ अन्य सामग्री अनिवार्य रूप से दें। कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 25 हजार 132 टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button