कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्गों की सेवा माता पिता की पूजा के समान है – जैन संवेदना ट्रस्ट

रायपुर। जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा सेवा पखवाड़े में 17 बुजुर्गों को सुनने के लिए कान की मशीन का वितरण किया गया । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर , विजय चोपड़ा ने कम सुनाई देने की समस्या को दूर करने बुजुर्गों को श्रवण यन्त्र का वितरण किया । इस अवसर पर महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने कहा कि सभी बुजुर्गों को माता पिता के समान समझना चाहिए । कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्गों की सेवा माता पिता की पूजा के समान है।
कोचर व चोपड़ा ने बताया कि बुजुर्गों के अलावा बच्चों को भी कम सुनाई देने की समस्या होती है। कुछ बच्चों को जन्म से सुनाई नही देता है ऐसे बच्चे बोलना भी आरम्भ नही कर पाते । 5 वर्ष से बड़े बच्चों को भी विशेष प्रकार के श्रवण यन्त्र दिए गए हैं जिससे वे पहली बार सुन सके व माँ शब्द का उच्चारण किया यह बड़ा भावुक पल था। जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से बुजुर्गों की सेवा का अभियान चलाया जा रहा है सेवा पखवाड़े में भी बुजुर्गों व बच्चों को श्रवण यन्त्र वितरित की गई है । विगत वर्षों से अब तक 10250 श्रवण यन्त्र का वितरण किया गया । जिन बच्चों बुजुर्गों को कम सुनाई देता है वे आडिय़ोमैट्री जांच करवा कर महेन्द्र कोचर 9301056004 व विजय चोपड़ा 9301739494 की सम्पर्क कर सकते हैं।







