ChhattisgarhCrime

मिनी हाइवा और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत

Share

अभनपुर। बीती रात मिनी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना
थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नवापारा-अभनपुर मुख्य मार्ग स्थित बजरंगपुर टोल नाका के पास रात 1:30 बजे तेज रफ्तार मिनी हाइवा और ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त से हो गए। उसमे सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर वाहनों में ही फंस गए।
सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान भागवत राम साहू 65 निवासी ग्राम पारागांव, सुमित यादव 19 निवासी ग्राम नवागांव (कुरूद, धमतरी) और दीपक पटेल 22 निवासी ग्राम कातलबोड़ (कुरूद, धमतरी) के रूप में हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button