ChhattisgarhCrimeRegion

इंस्टाग्राम रील के लिए थाने को बनाया सेट, 2 गिरफ्तार

Share

दुर्ग। हर्ष साहू उर्फ हुक्का नाम का युवक सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने के लिए उतई थाना परिसर पहुंचा। यहां उसने फिल्मी अंदाज में रौब दिखाते हुए एक वीडियो शूट किया। वीडियो में वह थाने से बाहर निकलते हुए स्वैग में नजर आ रहा था और बैकग्राउंड में आज जेल, कल बेल, परसो फिर वही खेल जैसे गाने का इस्तेमाल किया गया था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया और करीब 47 हजार लोगों ने इसे देख लिया। पुलिस ने इस हरकत को गंभीरता से लेते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो के वायरल होते ही दुर्ग पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस का मानना है कि इस तरह के वीडियो न सिर्फ पुलिस की छवि को प्रभावित करते हैं, बल्कि सरकारी परिसर के दुरुपयोग को भी बढ़ावा देते हैं। इसी आधार पर उतई थाना पुलिस ने आरोपी हर्ष साहू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वीडियो बनाने में सहयोग करने वाले उसके दोस्त, स्टेशन मरोदा निवासी कनक चतुर्वेदी को भी हिरासत में लिया गया है। जांच में सामने आया है कि हर्ष साहू पहले भी कानून के शिकंजे में आ चुका है। वर्ष 2024 में उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था और वह करीब 17 महीने तक जेल में रह चुका है। इसके बावजूद इस तरह की हरकत ने उसकी मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button