पीआरएस में निर्धारित तकनीकी कार्य के कारण कल से सेवाएं अस्थायी रूप से रहेगी प्रभावित

रायपुर/बिलासपुर। यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) में नवगठित साउथ कोस्ट रेलवे जोन तथा रायगड़ा मंडल को शामिल किए जाने हेतु आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाना है। इस संबंध में कोलकाता पीआरएस प्रणाली में 31 मई की रात्रि 23:45 बजे से 1 जून को प्रात: 02:30 बजे तक निर्धारित डाउनटाइम गतिविधि प्रस्तावित है।
उक्त अवधि के दौरान कोलकाता पीआरएस प्रणाली अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेगी। परिणामस्वरूप आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया (चार्टिंग), करंट बुकिंग, इंटरनेट बुकिंग तथा यात्री आरक्षण संबंधी पूछताछ (इन्क्वायरी) सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे उक्त अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा एवं आरक्षण संबंधी योजनाएं पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें। तकनीकी कार्य पूर्ण होने के उपरांत सभी सेवाएं पुन: सामान्य रूप से उपलब्ध हो जाएंगी।







