शिखरबद्ध श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में कल चढ़ेगी नई ध्वजा

रायपुर। राष्ट्ररत्न, सूरी सम्राट प. पु. गुरुदेव अवंती तिर्थोद्धारक, युगदिवाकर, खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी का नवम ध्वजा महोत्सव आज धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि महाविदेह क्षेत्र में विराजमान भगवान श्री सीमंधर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव वैसाख वदी दसमी रविवार को जैन साध्वी श्री स्नेहयशा श्री जी की निश्रा में मनाया जाएगा। विधिकारक श्री विमल गोलछा द्वारा सत्तरभेदी महापूजन का विधान होगा। तीर्थंकर की माता रानी द्वारा देखे गए 14 महास्वप्नों का चढ़ावा बोला जाएगा। भगवान श्री सीमंधर स्वामी जी के पालना जी की आराधना की जावेगी।
ट्रस्टी नीलेश गोलछा , डॉ योगेश बंगानी व टीकम जैन ने बताया कि सत्तरभेदी पूजन के साथ ही जिनमंदिर व चमत्कारी दादाबाड़ी के शिखर पर नई ध्वजा चढ़ाई जावेगी। श्री सीमंधर स्वामी मूलनायक की अमर ध्वजा के लाभार्थी मूलचंद संतोष सरला देवी बैद परिवार , चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी की अमर ध्वजा लाभार्थी श्री जिनकुशल सूरि जी की ध्वजा श्री तिलोकचंद , शांतिलाल , अशोक कुमार बरडिय़ा परिवार , श्री जिनदत्त सूरि जी की ध्वजा श्रीमती पुष्पादेवी कोठारी मनोज कविता कोठारी परिवार , श्री मणिधारी श्री जिनचन्द्रसूरी जी की ध्वजा महेन्द्र कुमार मीना , तरुण कुमार मोना , मानस , गौरव प्रेरणा , दिया कल्प गर्वित प्रेरित कोचर द्वारा फहराई जावेगी। 12 अप्रैल 2026 रविवार रात्रि 8 बजे से दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व श्री सीमंधर स्वामी जन्मकल्याणक प्रभुभक्ति होगी।







