ChhattisgarhMiscellaneous

पत्नी के साथ वर्दी में सिपाही ने छत्तीसगढ़ी गाने में बनाई रील, हुआ लाइन अटैच

Share

बिलासपुर। हाल ही में एक पुलिस कर्मी के द्वारा वर्दी में रील बनाने का मामला सामने आने के बाद आरक्षक को लाइन अटैच किया गया था। अब एक दूसरे आरक्षक का भी पत्नी के साथ वर्दी में बनाया गया रील इंस्टाग्राम में वायरल हो रहा है। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब आपकी बारी है। इस पर आरक्षक ने जवाब दिया कि आई एम वेटिंग ब्रो।
मस्तूरी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने वर्दी में अपनी पत्नी के साथ हाय रानी, हेलो रानी गाने पर रील बनाई थी। इसके वायरल होने पर आरक्षक को निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद अब एक और आरक्षक का पत्नी के साथ वर्दी पहने इंस्टा रील ट्रेंड कर रहा है। इस पर लोग कमेंट कर रहे हैं। कुछ ने तो उन्हें वीडियो हटाने की सलाह दे रहे हैं। कुछ वीडियो को बढ़िया बता रहे हैं। एक तो कुछ लिख रहे कि अब लाइन जाने की बारी आप की है। सूरज वर्मा 29 ने कमेंट में लिखा है कि अब आपकी बारी है। इस पर जवान ने उसे टैग कर लिखा कि…आई एम वेटिंग ब्रो। गौरतलब है इंस्टा में इस जवान का आधा दर्जन से ज्यादा वीडियो वायरल है। .

मस्तूरी थाने से लाइन भेजे गए जवान का डांस वाला वीडियो भी खूब ट्रेंड में है। इंस्टा पर उनके डांस के साथ एसएसपी के कार्रवाई की बात और उसके बाद पत्नी का रोते हुए वीडियो भी इंस्टाग्राम रील पर वायरल है। कुछ जवान पर कार्रवाई के बाद संवेदना तो कुछ कार्रवाई को सबक बता रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button