ChhattisgarhCrime

शराब पीने को लेकर विवाद: जीजा ने की साले की हत्या

Share

रायपुर। शराब के विवाद में जीजा ने अपने साले की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना उरला थाने क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार
जीजा और साला पालसीपानी कोमा खान के हैं। वह कुम्हारी के ईंट भट्टे में काम करते थे। आरोपी गोप सिंह 8 मार्च को अपने साले घनश्याम के साथ सिलतरा दुकान में शराब पीने गए थे। वहां से लौटते वक्त आरोपी ने साले घनश्याम को 150 रुपए देकर शराब लाने भेजा। लेकिन मृतक ने उस पैसे से अकेले शराब पी लिया। इस पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने उसकी हत्या की योजना बनाई। अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए खारुन नदी गए थे। जब मृतक शौच के लिए गया तो आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया और गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button