तेन्दुपत्ता संग्राहक परिवार के 570 मेधावी विद्यार्थी हुए लाभान्वित

जगदलपुर। वनमंत्री केदार कश्यप के पहल पर जगदलपुर वनवृत्त के चार वनमण्डलों के 75 समितियों के 570 मेधावी छात्र-छात्राओं को 41 लाख 64 हजार की राशि तेन्दुपत्ता तोड़ने वाले गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया गया है। जिसमें सर्वाधिक बीजापुर वन मण्डल के मेधावी बच्चे शामिल है जिनकी संख्या 309 है।
वन विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर वनवृत्त के चार वन मण्डल, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर वनमण्डल में वर्ष 2023-2024 में 570 मेधावी छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए हैं। यह प्रोत्साहन राशि उस मेधावी छात्र-छात्राओं को दिया जाता है जिनके परिवार तेन्दुपत्ता संग्रहण का कार्य से जुड़े हैं।
प्रत्येक समिति के सदस्यों के बच्चों को 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा में बेहतर परिणाम लाने पर प्रत्येक समिति के दो बच्चों को मेधावी छात्र योजना का लाभ दिया जाता है। इन दो वर्षों में 570 छात्र-छात्राओं को 41 लाख 64 हजार की राशि वितरण किया जाना है। जिनमें वर्ष 2023 में 341 वर्ष 2024 में 229 छात्र-छात्राएं शामिल है। वर्ष 2025-2026 का तय होना परिक्रियाधीन है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वनमंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से बस्तर के आदिवासियों के लिए कई जन कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है जिसका सीधा लाभ उन आदिवासी परिवारों को मिल रहा है। वनमंत्री केदार कश्यप के पहल पर वनोपज सहकारी संघ द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना का सीधा लाभ तेन्दुपत्ता संग्राहण करने वाले परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्रों मेंतेन्दुपत्ता तोड़ने वाले गरीब परिवार के बच्चों काे शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।







