तीन माह की मोहलत,कांच की बोतल में ही उपलब्ध होगी शराब

रायपुर। सरकार ने एक अप्रैल से प्रदेश की सभी सरकारी शराब दुकानों में कांच की जगह प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने का फैसला तो लिया था, लेकिन अब तीन माह की वृद्धि की गई है। शराब कंपनियों को कांच की बोतल में शराब का स्टाक खत्म करने के लिए समय दिया गया है।
आबकारी विभाग ने कहा है कि प्लास्टिक की बोतल में शराब की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कंपनियों को तीन महीने का समय दिया गया है ताकि वो कांच की बोतल का स्टाक खत्म कर सके। हालांकि बोतल व्यवसाय से जुड़े लोग सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं। दूसरी तरफ, सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य शराब की पैकेजिंग और परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाना है। कांच की बोतलों के टूटने से होने वाले नुकसान और हादसों को रोकने के साथ-साथ सप्लाई चेन को बेहतर करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
नई नीति के तहत प्रदेशभर की सैकड़ों दुकानों में प्लास्टिक बोतलों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। वहीं, बोतलबंदी इकाइयों को भी पहले ही नई पैकेजिंग व्यवस्था के अनुरूप उत्पादन करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।







