ChhattisgarhRegion

रजबंधा सबस्टेशन व मेटलपार्क सिलतरा में सीएसईबी ने बढ़ाई क्षमता

Share

रायपुर। राजधानी के मध्य संभाग अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र रजबंधा में 8 एमवीए के एक अतिरिक्त ट्रासफार्मर को एमडी (डिस्ट्रीब्यूशन) भीमसिंह कंवर ने चार्ज किया। 33/11 केवी रजबंधा सबस्टेशन में अपग्रेडेशन के साथ ही कुल क्षमता 10 एमवीए से बढ़कर 13 एमवीए हो गई है। इससे जयस्तंभ चौक, मौहदापारा, रविभवन, रजबंधा क्षेत्र के लगभग दो हजार से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। गर्मी के मौसम में बढऩे वाले लोड को देखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया जिससे घरेलू एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति होगी।
इसी कड़ी में मेटलपार्क सिलतरा में 132/33 केवी के नए उपकेन्द्र का निर्माण किया गया है, जिसकी क्षमता 126 एमवीए है। इसे ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी राजेश कुमार शुक्ला ने ऊर्जीकृत किया। इसी के तहत मेटल पार्क रायपुर में 132/33 के.वी. के नए की स्थापना की गई है, जिसमें 63-63 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इस उपकेंद्र से 33 केवी के आठ फीडर में बिजली सप्लाई हो रही है।
इससे ट्रांसपोर्ट नगर, कैलाश नगर, रावाँभाटा, बंजारी मंदिर के पीछे का क्षेत्र, अकबर बाड़ी, बिलासपुर रोड धनेली निमोरा अछोली, मेटल पार्क आरटीओ के पीछे, बीरगांव तालाब पास तथा ऊरकुरा सहित औद्योगिक क्षेत्र (उरला एवं रावांभाटा) के घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ प्राप्त होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button