Chhattisgarh
कुम्हारी में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कुम्हारी थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने फरार सप्लायर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मोबाइल सीडीआर और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जिनके कब्जे से 11 ग्राम अफीम और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इससे पहले 17 मार्च 2026 को खारुन ग्रीन कॉलोनी से एक आरोपी के पास से 403 ग्राम अफीम और 14.46 लाख रुपये जब्त किए गए थे, जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नेटवर्क की जांच जारी थी। इसी कड़ी में 23 मार्च को शिव प्रसाद कुमार साहू और रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी को गिरफ्तार किया गया, जो अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल थे। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।





