Chhattisgarh

भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए

Share

छत्तीसगढ़ में दुर्ग और बलरामपुर के बाद रायगढ़ के तमानार में अफीम की खेती पकड़ी गई है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है। बघेल ने यह भी दावा किया कि नगरी-सिहावा क्षेत्र में भी अफीम की खेती हो रही है। उनके अनुसार, एक भाजपा नेता के बड़े फार्महाउस में करीब 20 एकड़ जमीन में अफीम उगाई जा रही थी, और जैसे ही उन्होंने इस मामले को उठाया, संबंधित फसल को बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग पूरे प्रदेश को नशे में डुबाने की कोशिश कर रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button