Chhattisgarh

11 साल के बच्चे के दिल से निकाला दुर्लभ कैंसर, डॉक्टरों ने रचा इतिहास

Share

पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय ने एक बड़ी चिकित्सा उपलब्धि हासिल करते हुए 11 वर्ष के एक बच्चे के हृदय से चिपके अत्यंत दुर्लभ स्टेज-3 इनवेसिव थायमिक कैंसर (टाइप-बी थायमोमा) का सफल ऑपरेशन किया है। यह मामला इसलिए खास है क्योंकि अब तक इस तरह के कैंसर का सबसे कम उम्र का मरीज 12 वर्ष का दर्ज था। डॉ. कृष्णकांत साहू और उनकी टीम ने करीब चार घंटे चली जटिल सर्जरी में ड्यूल एप्रोच तकनीक और हार्ट-लंग मशीन की मदद से लगभग 12×8 सेंटीमीटर का ट्यूमर निकाला, जो हृदय, फेफड़े और मुख्य धमनियों से चिपका हुआ था। सर्जरी के बाद बच्चे को रेडिएशन थेरेपी दी गई और छह महीने बाद वह पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से स्कूल जाने लगा है। इस दुर्लभ और जटिल ऑपरेशन को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है और इसे अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल में

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button