ChhattisgarhRegion

राशन कार्डधारी केवाईसी अपडेट करा लें, मिलने लगेगा राशन, विधायक लहरिया ने किया बहिर्गमन

Share

रायपुर। केवाईसी अपडेट न होने से कार्डधारकों को महीनों से राशन न मिलने को लेकर कांग्रेस के विधायक दिलीप लहरिया ने खाद्य मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से बहिर्गमन कर दिया। खाद्य मंत्री ने सदन में बताया कि जिनका केवाईसी अपडेड नही हुआ है वे जल्द से जल्द अपडेट करा लें उनको राशन मिलना शुरु हो जाएगा।
सोमवार को प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया ने बिलासपुर जिले में ई केवायसी अपडेट न होने से फरवरी 2026 से कितने कार्डधारकों का राशन रोका गया है। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि जिले में 5,72013 कार्ड हैं। इनके 18.43 लाख से अधिक के केवाईसी पूर्ण हो चुकें हैं। 16.34 लाख कार्ड के 64628 छूटे हैं। इनमें बहुतायत 5 वर्ष से कम आयु वाले हैं। 15758 कार्ड के की शेष हैं। लहरिया ने कहा कि जिनका रोका गया है उनका केवायसी अपडेट होने पर राशन देंगे क्या? मंत्री ने कहा कि सभी केवायसी करा लें मिलता रहेगा। पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने पूछा कि केवायसी अपडेट होने पर बीते महीनों का राशन देंगे क्या? मंत्री बघेल ने कहा कि ये राशन लेने जाते ही नहीं है पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में 30 लाख लोगों का केवायसी अपडेट नहीं हुआ है। कहीं। इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, कहीं मशीनें खराब है। ऐसे कार्डधारकों के लिए क्या व्यवस्था कर रही सरकार। मंत्री ने कहा कि ये लोग दुकान जाकर पीओएस मशीन या मेरा केवायसी एप अपलोड करके भी अपडेट कर सकते हैं। श्री पटेल और लहरिया ने कहा कि अपडेट होने के बाद बीतें महीनों का राशन देने व्यवस्था आदेश करेंगे? इस पर मंत्री ने कहा कि अपडेट करा लें राशन मिलने लगेगा। इससे असंतुष्ट बघेल ने बहिर्गमन की घोषणा कर दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button