ChhattisgarhCrimeRegion
बास्तानार घाट में चलती कार में लगी आग, जलकर हुआ खाक

दंतेवाड़ा। जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंर्तगत नेशनल हाईवे-63 पर बास्तानार घाट में आज रविवार को एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। जिसकी वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में अचानक धुआं उठने के बाद आग तेजी से फैल गई और वाहन पूरी तरह जलने लगा, लेकिन किसी भी जनहानि की कोई सूचना नही है। घटना की सूचना मिलते ही कोड़ेनार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।







