ChhattisgarhRegion

बड़े गुण्डेम में नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की हुई स्थापना

Share

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के ग्राम बड़े गुण्डेम में नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना की गई। डीआरजी, जिला बल तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 12वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स रविन्द्र कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में स्थापित किया गया। प्राकृतिक चुनौतियों और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षाबलों ने साहस और समन्वय के साथ इस कैम्प की स्थापना की। वर्ष 2024 से अब तक जिले में कुल 37 नए सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ विकास कार्यों को भी गति मिल रही है।
बड़े गुण्डेम में नवीन कैम्प स्थापित होने से भोपालपटनम से फरसेगढ़ को जोडऩे वाले क्षेत्र में संपर्क और आधारभूत ढांचे के विस्तार को बढ़ावा मिलेगा। इससे नेशनल पार्क क्षेत्र के सुदूर गांवों तक सड़क और अन्य सुविधाएं पहुंचाने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। बड़े गुण्डेम में कैम्प की स्थापना से आस-पास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मोबाइल नेटवर्क, सड़क तथा पुल-पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही माओवादियों की गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने और क्षेत्र में शांति व विश्वास का वातावरण मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक जिले में 955 माओवादी पुनर्वासित हुए हैं, 234 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं तथा 1184 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button