Chhattisgarh

गुरुवार से चैत्र नवरात्रि शुरू, कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त जाने

Share

शक्ति उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार गुरुवार से होने जा रही है, जिसमें माता रानी डोली पर सवार होकर भक्तों के दरबार में आएंगी। शास्त्रों के अनुसार माता का प्रस्थान हाथी पर होना शुभ संकेत है, जो अच्छी वर्षा, उत्तम कृषि, समृद्धि और आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य भोला पंडित के अनुसार करीब 72 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अमावस्या तिथि में कलश स्थापना का अद्भुत ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी, और प्रतिपदा तिथि की क्षय होने के बावजूद नौ दिनों का पर्व पूर्ण रूप से आयोजित होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा शुरू होगी, और शास्त्र सम्मत विधि से घट स्थापना का विधान किया जाएगा। इस दिन शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थ सिद्धि योग का त्रिवेणी संगम भी रहेगा, जो भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करने वाला माना गया है। कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं: सुबह 6:02 से 8:40 बजे और 9:16 से 10:56 बजे। नवरात्रि के दौरान दुर्ग के अंजोरा से लेकर डोंगरगढ़ तक सेवा पंडाल लगाए जाएंगे, जिनकी तैयारी मंदिर संस्थाओं और जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button