छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र सातवें दिन प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और अनुदान मांगों पर चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंक राम वर्मा द्वारा विधायकों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इसके अलावा सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों और अन्य विषयों पर चर्चा होगी। विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और धरमलाल कौशिक स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे, जबकि द्वारकाधीश यादव सिरपुर महोत्सव के आय-व्यय को लेकर सदन का ध्यान खींचेंगे। सदन में सभापति अमर अग्रवाल विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगे, और विधायक शेषराज हरवंश, अंबिका मरकाम और संदीप साहू याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल और राजेश अग्रवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी।







