Madhya Pradesh

गुना में सड़क निर्माण की जांच में भाजपा विधायक ने खुद परखी गुणवत्ता, गिट्टी उखड़ने पर भड़के

Share

मध्यप्रदेश के गुना जिले में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने मौके पर निरीक्षण किया। सड़क की हालत देखकर उन्होंने खुद उसकी परतें उखाड़ी और हथौड़े से मजबूती परखी। निरीक्षण के दौरान सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई, जिसके बाद विधायक ने माना कि यह सड़क ठीक से नहीं बनी और इसे दोबारा बनाने की जरूरत है। सड़क की गुणवत्ता परखने की सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पास नई बनी सड़क की गिट्टी उखड़ने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। विधायक के सख्त तेवरों के सामने अधिकारी बैकफुट पर नजर आए और अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निरीक्षण में शामिल अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button