Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में उमंग सिंघार ने आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की मांग उठाई

Share

मध्यप्रदेश में आदिवासियों की धर्म को लेकर सियासत गरमाई हुई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर आदिवासियों को किसी अन्य धर्म में रख दिया गया, तो उनकी पहचान, आरक्षण, वन अधिकार और अन्य अधिकार खतरे में पड़ जाएंगे। प्रदेश के अनूपपुर में आदिवासियों के कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक आवेदन भेजने की अपील की और कहा कि कुल 50 लाख फॉर्म जमा करने चाहिए ताकि यह बात राष्ट्रपति तक पहुँच सके और आदिवासियों की मांग का एहसास हो। उमंग सिंघार ने चेतावनी दी कि अगर आज आदिवासी इस मुद्दे पर चुप रह गए, तो उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button