Madhya Pradesh

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर , युवक की मौत

Share

जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे 25 वर्षीय भानू शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भालूमाड़ा के गेट दफाई मुख्य सड़क पर हुई, जब भानू घर की गली से निकलकर मुख्य सड़क पर आ रहा था। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए कोतमा स्वास्थ्य केंद्र भेजा और शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद कार चालक मयंक सिंह को हिरासत में ले लिया गया, जो कोरबा, छत्तीसगढ़ में खदान में काम करता है और उसी स्थान से वापस आ रहा था। थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कार जब्त कर ली गई है और आरोपी चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button