
पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों सियासी उठापटक जारी है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में बिहार की कमान किसके हाथों में होगी, इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच बिहार के CM नीतीश कुमार ने आज शाम 5 बजे अपने आधिकारिक आवास पर जेडीयू के सभी विधायकों, सांसदों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इस बैठक में अपने भविष्य के राजनैतिक कदमों और अपने फैसले से पार्टी नेताओं को अवगत कराएंगे।







