ChhattisgarhPoliticsRegion

संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर माघी पूर्णिमा के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश 

Share

रायपुर। भाजपा की ओर से संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में प्रदेशस्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर माघी पूर्णिमा के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की घोषणा की। इस दौरान वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी एवं गंगाजल युक्त कलशों का वितरण किया गया इस दौरान प्रदेश के साधु-संतों तथा विभिन्न समाजों के प्रमुख भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समानता, मानवता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी भावना के अनुरूप अब से संत रविदास जयंती (माघी पूर्णिमा) के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अखिलेश सोनी ने बताया कि संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वाराणसी से लाए गए पवित्र माटी एवं गंगाजल युक्त कलश प्रदेश के सभी जिलों में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल कलश वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि संत रविदास के विचारों को घर-घर पहुंचाने और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने का एक व्यापक जनजागरण अभियान है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button