लक्ष्मी व फूलोदेवी ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक सरगर्मी के बीच भाजपा की ओर से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की ओर से फूलोदेवी नेताम ने विधानसभा भवन में अपना नामांकन पत्र जमा किया। दोनों के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।
भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, ससदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक संतोष पांडेय, अजय चंद्राकर के अलावा भाजपा के अनेक मंत्री, विधायक के साथ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। मौजूद रहे। लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन के तीन सेट जमा किए।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने मौजूदा राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम को दोबारा मैदान में उतारने का फैसला किया। इसके बाद भाजपा ने अपनी रणनीति बदली और नवीन मारकंडेय ने नामांकन दाखिल नहीं किया। कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम के नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कई कांग्रेस विधायक मौजूद थे।







