ChhattisgarhPolitics

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

Share

जगदलपुर। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने कांग्रेस भवन से जयस्तंभ चौक तक रैली निकालकर पीएम का पुतला फूंका। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। .जिलाध्यक्ष रवि घोष ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गैस के दामों में 1510 रुपए तक बढ़ोतरी का आरोप लगाया। महंगाई से आम जनता त्रस्त हो गई है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका व्यक्त की। कांग्रेस ने आंदोलन और तेज होने की चेतावनी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button