ChhattisgarhCrimeMiscellaneous

छापा में लाखों के एवरेस्ट ब्रांड के नकली मसाला मिला

Share

बिलासपुर। बिलासपुर में खाद्य विभाग की रेड में लाखों रुपए के एवरेस्ट ब्रांड के नकली उत्पादों को जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक, एवरेस्ट कंपनी की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने व्यापार विहार स्थित श्री बालाजी कार्गो मूवर्स पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान लाखों रुपए का नकली मसाला जब्त किया गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जहां मसालों के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस दौरान कंपनी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि संबंधित मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी का कहना है कि मसाला किसी अन्य व्यक्ति द्वारा वहां रखवाया गया था। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों पर अब एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है। अधिकारियों द्वारा पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button