Madhya Pradesh

ओडिशा से राजस्थान जा रहे 9 क्विंटल गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share

कबीरधाम पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना चिल्फी पुलिस ने सूचना मिलने पर नागालैंड से गुजरते हुए ओडिशा से राजस्थान की ओर जा रहे एक कंटेनर को रोका और तलाशी के दौरान वाहन में बनाए गए विशेष गुप्त चैंबर से 30-30 किलो की 30 बोरियों में कुल 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर की कीमत करीब 50 लाख रुपये है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मौके से आरोपी आयाज खान (निवासी भरतपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी यह खेप ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस बड़ी कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, और एसपी धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button