ChhattisgarhRegion

तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना

Share

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक नवीन पदस्थापना की है। इसके तहत तहसीलदार तहसील कार्यालय कुमरदा से आकांक्षा साहू को तहसील कार्यालय छुरिया, तहसीलदार तहसील कार्यालय छुरिया से विजय कुमार कोठारी को तहसील कार्यालय कुमरदा, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय राजनांदगांव से गंगाधर राव को तहसील कार्यालय छुरिया, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय घुमका रामलखन चौहान को तहसील कार्यालय राजनांदगांव, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय छुरिया अब्दुल वसीम सिद्दीकी को तहसील कार्यालय घुमका आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button