Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय से आईएएस अधिकारियों की मुलाकात, नए दायित्वों पर बधाई और मार्गदर्शन

Share

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा तथा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त अधिकारियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आईएएस में नियुक्ति न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह जनसेवा के व्यापक अवसरों और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें और शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों की सक्रिय भूमिका से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान आईएएस में नियुक्त तीर्थराज अग्रवाल, सुलीना कोसम, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, आशीष कुमार टिकरिहा, ऋषभ पाराशर और तरुण किरण उपस्थित थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button