Chhattisgarh

टोल प्लाजा में गड़बड़ियां, कलेक्टर ने एनएचएआई को लिखा पत्र

Share

सक्ती टोल प्लाजा फिर विवादों के घेरे में आ गया है। टोल संचालक पर अवैध वसूली और वाहन मालिकों से मारपीट का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी। इसके बाद सक्ती कलेक्टर अचानक टोल प्लाजा का निरीक्षण करने पहुंचे और मौके पर गड़बड़ियां देखकर टोल संचालक को फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि निरीक्षण में शिकायत सही पाई गई है और कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया जाएगा। मामले में टोल प्लाजा के मैनेजर जयंत पांडे का बयान भी विवादास्पद रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें केवल वसूली की जिम्मेदारी मिली है और सुविधाएं देने की नहीं। यह एनएचएआई के नियमों के खिलाफ है, जिसमें टोल प्लाजा पर पीने का पानी, शौचालय, एम्बुलेंस और टो वाहन जैसी सुविधाएं अनिवार्य हैं। टोल टैक्स छूट के संबंध में भी मैनेजर ने स्वीकार किया कि कुछ राजनीतिक लोगों को नियमों के खिलाफ छूट दी जाती है। पूरे मामले में कलेक्टर ने एनएचएआई को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button