Madhya Pradesh
मुरैना सबलगढ़ ईओडब्ल्यू के छापे से नगर पालिका में हंगामा

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में ईओडब्ल्यू की टीम की दबिश से हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचते ही पालिका के सभी कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भाग खड़े हुए और अपनी-अपनी अलमारियों में ताले लगा दिए। करीब चार से पांच घंटे इंतजार करने के बाद भी किसी कर्मचारी ने टीम का सामना नहीं किया, जिससे ईओडब्ल्यू की टीम खाली हाथ लौट गई। दरअसल, यह कार्रवाई सबलगढ़ नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के आधार पर की गई थी। पार्षद मोहन पचौरी ने ईओडब्ल्यू में यह शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कर्मचारियों की भागमभाग और तालाबंदी के कारण जांच टीम को कोई ठोस दस्तावेज या जानकारी हाथ नहीं लगी।







