ChhattisgarhRegion

दूषित पानी पीने से रविवि की एक दर्जन से अधिक छात्राओं को हुआ पीलिया

Share

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नवीन कन्या छात्रावास में दूषित पानी पीने से एक दर्जन से अधिक छात्राओं को पीलिया हो गया है।। इनमें से दो छात्राओं की हालत बिगडऩे पर उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। संक्रमण फैलने की आशंका से छात्रावास की कई छात्राएं घर लौट गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के विज्ञान अध्ययन केंद्र की कई छात्राएं कुछ दिनों से उल्टी, कमजोरी और पीलिया जैसे लक्षणों से पीडि़त पाई गई। जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि होने पर छात्राओं का उपचार शुरू किया। संक्रमण फैलने की आशंका से छात्रावास की कई छात्राएं घर लौट गई हैं। छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में लंबे समय से पेयजल की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन नियमित सफाई और तकनीकी जांच नहीं कराई गई। वाटर कूलरों की समय पर सफाई और पानी की जांच नहीं होने से संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। छात्राओं का कहना है कि पानी में बदबू और रंग बदलने की शिकायतें पहले भी सामने आई थीं, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button