Chhattisgarh

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सड़क हादसा सरगुजा में बाइक पलटी, छात्र की मौत

Share

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आज सुबह 12वीं बोर्ड का पहला पेपर देने जा रहे दो छात्र बाइक से NH43 मार्ग पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बेलकोटा निवासी निष्क एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा-कुनकुरी मुख्य मार्ग पर हुई, जहां बाइक सड़क किनारे पड़ी गिट्टी में फिसल गई और लगभग 20 मीटर तक घिसटती चली गई। स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह हादसा छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के पहले दिन हुआ। प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक और 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button