Chhattisgarh
छुट्टी पर लौटते समय ITBP जवान का सुराग नहीं, गोरखपुर में मिला सामान

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। पंजाब में तैनात ITBP जवान विनोद कुमार गोटी छुट्टी पर घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। जवान ने 7 फरवरी की रात परिजनों से फोन पर रायपुर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया। यूपी के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उनका सामान मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है। परिवार लगातार तलाश में जुटा हुआ है और प्रशासन से अपील कर चुका है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द जवान का पता लगाया जाए।







