Madhya Pradesh

इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस में आरक्षित कोच में भीड़, यात्री हुए परेशान

Share

इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कोच में अनधिकृत यात्रियों के प्रवेश और अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्लीपर कोच S-2 में सफर कर रहे अर्पित पोरवाल सहित कई यात्रियों ने बताया कि सीट तक पहुंचना मुश्किल हो गया था, खासकर महिला और तीन वर्षीय बच्ची के साथ यात्रा कर रहे परिवार को सुरक्षा की चिंता हुई। मामले में यात्रियों ने DRM रतलाम, भारतीय रेल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ऑनलाइन शिकायत की। DRM रतलाम ने तुरंत जांच के आदेश दिए और RPF एवं वाणिज्य विभाग को उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button