Madhya Pradesh
भोपाल के पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, कॉलेज खाली कराया गया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। पीपल्स यूनिवर्सिटी को धमकी भरा मेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि कॉलेज की बिल्डिंग में सायनाइड युक्त बम रखा गया है, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेगा। मेल में LTTE का भी जिक्र किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी को खाली कराया गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बम विस्फोट टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। निशातपुरा थाना पुलिस यूनिवर्सिटी के आसपास गहन जांच-पड़ताल कर रही है और धमकी भरा मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी हुई है।







