Madhya Pradesh
भोपाल में डॉक्टर पर महिला के साथ रेप का आरोप, आरोपी फरार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डॉक्टर पर महिला मरीज के साथ रेप करने का आरोप लगा है। ग्वालियर निवासी शादीशुदा महिला बेहतर इलाज के बहाने भोपाल लाई गई थी, जहां डॉक्टर ने खाने में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। आरोपी डॉक्टर अमरीश सेंगर पिछले सात महीने से महिला का चर्म रोग का इलाज कर रहा था। पीड़िता ने एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद FIR दर्ज की गई और आरोपी फरार हो गया। पुलिस डॉक्टर की तलाश और मामले की जांच में जुटी हुई है।







