Madhya Pradesh
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानअमेरिका ट्रेड डील किसानों के हित में, भारतीय कृषि उत्पाद सुरक्षित

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड समझौते को लेकर प्रेस वार्ता में कहा कि यह डील किसानों के विरोध में नहीं है, बल्कि भारतीय कृषि को सुरक्षित रखने और उत्पादों को नए अवसर प्रदान करने वाली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिब्बाबंद सब्जियां, अमेरिकी गेहूं, मक्का, दलहन और डेयरी उत्पाद भारत में नहीं आएंगे और भारतीय मसाले जैसे धनिया और मैथी पूरी तरह सुरक्षित हैं। मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यापारिक समझौता नहीं है, बल्कि भारतीय किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर और बाजार खोलने वाला कदम है। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह डील राष्ट्रहित और किसान हित को सर्वोपरि रखते हुए तैयार की गई है और इससे भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।







