Chhattisgarh

आरंग-खरोरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दो मौतें

Share

आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें धान से लदे बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नंदकिशोर लोधी और कुंतीबाई लोधी के रूप में हुई है, जबकि उनकी मां राजकुमारी लोधी गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, मृतिका कुंतीबाई लोधी अपने पति मंगलू लोधी और रिश्तेदारों के साथ शादी समारोह में शामिल होने आरंग आई थीं। कार्यक्रम के बाद वे नंदकिशोर और उनकी मां के साथ बाइक पर गांव लौट रही थीं, तभी धान से भरे ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक चालक शराब के नशे में था और घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने नवापारा-राजिम रोड के पास उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button