Madhya Pradesh
छात्रों को दी महत्वपूर्ण सलाह – जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी ने किया सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी के सवाल का जवाब दिया। आयुष ने पीएम से पूछा कि टीचर और स्कूल से स्पीड मैच नहीं कर पाने के कारण सेलेबस पीछे छूट जाता है और छात्रों को पूरा कवर नहीं मिल पाता। इस पर पीएम मोदी ने छात्रों को सलाह दी कि वे टीचर्स और स्कूल से दो कदम आगे रहें और पढ़ाई में सतत प्रयास करें। आयुष तिवारी पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट मॉडल स्कूल में 11वीं विज्ञान संकाय के छात्र हैं। मध्यप्रदेश से कार्यक्रम के लिए केवल आयुष का चयन हुआ था। प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के बाद छात्र और उसके परिवार में खुशी का माहौल है। इस कार्यक्रम के नौवें संस्करण में देशभर से 36 छात्रों का चयन हुआ, जिनमें से 12 छात्रों को सीधे प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिला।







